गढ़वा, नवम्बर 18 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बिजली विभाग की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 26 नवंबर तक शिकायत निवारण शिविर लगाए जाएंगे। बुधवार को आयोजित शिविर में बिजली बिल में सुधार से संबंधित 12 आवेदन प्राप्त हुए। हालांकि, आवेदनों का तत्काल निष्पादन नहीं हो सका। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को शीघ्र सुधार का आश्वासन दिया गया। इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता महेश्वर कुमार ने बताया कि 18 से 26 नवंबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें नया बिजली कनेक्शन लेने, बिजली बिल में सुधार, बिल नहीं मिलने, मोबाइल नंबर अपडेट कराने, खराब ट्रांसफार्मर बदलने, लो वोल्टेज की समस्या दूर करने तथा बिजली पोल और तार से संबंधित शिकायतों का समाधान किया जाएगा। यह भी पढ़ें...