Garhwa News: 21 वर्षों की सेवा के बाद पंचायत सचिव संतोष को भावभीनी विदाई
गढ़वा, नवम्बर 1 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। पतरिया पंचायत के पंचायत सचिव संतोष कुमार सिंह को 21 वर्षों की सरकारी सेवा पूरी करने के बाद शनिवार को भावभीनी विदाई दी गई। प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए सम्मानपूर्वक विदा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार ने की। इस दौरान संतोष को अंगवस्त्र और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
संतोष कुमार सिंह का सेवा कार्यकाल मौके पर संतोष ने बताया कि उन्होंने 24 नवंबर 2005 को मझिआंव प्रखंड कार्यालय में पंचायत सचिव के रूप में योगदान दिया था। उसके बाद मझिआंव, मेराल, श्री बंशीधर नगर और कांडी प्रखंड में करीब 21 वर्षों तक विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि सेवाकाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.