गढ़वा, जुलाई 21 -- Garhwa News: भवनाथपुर। प्रखंड अंतर्गत चपरी पंचायत में मंगलवार को कृषि विभाग की ओर से दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अरहर बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत पंचायत के लगभग 200 किसानों के बीच उन्नत किस्म के अरहर बीज का वितरण किया गया। मुखिया शैलेश चौबे और बीटीएम राकेश कुमार रजक ने संयुक्त रूप से किसानों को बीज उपलब्ध कराया। उस दौरान किसानों को बीज उपचार, समय पर बुवाई, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा कीट व रोग प्रबंधन की वैज्ञानिक जानकारी दी गई। मौके पर मुखिया ने कहा कि अरहर जैसी दलहनी फसलों की खेती से किसानों की आय बढ़ने के साथ मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है। उन्होंने किसानों से वितरित बीज का सदुपयोग कर अधिक से अधिक क्षेत्र में दलहन की खेती करने की अपील की। वहीं बीटीएम ने कहा कि कृषि विभाग विभिन्न...