Garhwa News: 120 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण, बच्चों में दिखी खुशी
गढ़वा, अगस्त 21 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेरवाडीह में शुक्रवार को 120 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल मिलने पर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान मुखिया प्रतिनिधि सोनाकिशोर यादव और पंचायत समिति सदस्य शकील अहमद ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.