गढ़वा, सितम्बर 5 -- Garhwa News: श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार की मध्यरात्रि श्री बंशीधर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया गया। रात के 12 बजते ही मंदिर परिसर 'जय कन्हैया लाल की, मदन गोपाल की' और 'नंद घर आनंद भयो' के जयघोष से गूंज उठा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे। जन्माष्टमी को लेकर सुबह से ही श्री बंशीधर मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए महिला-पुरुष भक्त भगवान श्री बंशीधर के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए कतारबद्ध रहे। शाम होते-होते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। रात 10 बजे के बाद भक्तों की संख्या काफी बढ़ गई। पूरा मंदिर पर...