Garhwa News: 100 प्रतिशत प्रपत्र वितरण पूरा, 67.53 प्रतिशत फार्म का हुआ डिजिटाइजेशन
गढ़वा, जुलाई 18 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 30 जून से 29 जुलाई तक चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत खरौंधी प्रखंड में मतदाता गणना प्रपत्र वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
मतदाता गणना प्रपत्र वितरण प्रखंड के सभी 48 मतदान केंद्रों पर नियुक्त बीएलओ एवं पर्यवेक्षक दिन-रात मेहनत कर अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रखंड के कुल 44,418 मतदाताओं के बीच 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा कर लिया गया है। उनमें से 29,996 (67.53%) प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है। बाकी 14,422 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन अभी शेष है। राहत की बात यह है कि प्रखंड में एक भी मतदाता प्रपत्र वितरण से वंचित नहीं रहा है।
डिजिटाइजेशन की संभावनाएँ बीपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.