गढ़वा, अगस्त 25 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। रक्षाबंधन, दीपावली व अन्य त्योहारों के मद्देनजर मंगलवार को उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरएस सिंह और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच के क्रम में मिठाइयों के निर्माण में कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं। जांच के क्रम में दानरो नदी के समीप स्थित न्यू प्लाजा होटल, आकाशगंगा होटल, गोवावल स्वीट्स, प्रकाश स्वीट्स, बसंती मिठाई व मां जगदंबा स्वीट्स आदि का निरीक्षण किया गया। न्यू प्लाजा होटल के निरीक्षण के दौरान जलेबी में रंग का उपयोग ज्यादा पाया गया। साफ सफाई की कमी पाई गई। रसमलाई का सैंपल जांच के लिए लिया गया। खाद्य कारोबारी को खाद्य सुरक्षा के मानक अधिनियमों के अनु...