Garhwa News: हाथी ने किसान को पटककर किया घायल
गढ़वा, अक्टूबर 12 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। चिनिया थाना क्षेत्र के बेता गांव में सोमवार को जंगली हाथी ने एक किसान पर हमला कर उसे पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान की पहचान स्वर्गीय रामचंद्र सिंह के पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल प्रेम सिंह ने बताया कि बेता जंगल के पास उनका धान का खेत है। सोमवार को वह अपनी फसल देखने खेत पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक हाथी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। फसल बचाने के लिए उन्होंने हाथी को भगाने का प्रयास किया। इसी दौरान हाथी ने उन पर हमला कर दिया और पटककर घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल किसान को तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.