Garhwa News: हरिगावां गांव की महिला सर्पदंश से घायल
गढ़वा, जुलाई 22 -- Garhwa News: गढ़वा। कांडी थाना क्षेत्र के हरिगावां गांव निवासी उपेंद्र तांतो की पत्नी सुमंती देवी बुधवार को सांप के डंसने से घायल हो गई। उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में सुमंती ने बताया कि सुबह उठकर बकरी निकालने के लिए गई हुई थी। उसी क्रम में सांप ने उसके बाएं पैर में डंस लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे इलाज करने के बजाय झाड़फूंक करने के लिए गांव में ले गए। जहां कोई सुधार नहीं होने के बाद उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: एक ही दिन में सर्पदंश से पीड़ित 5 मरीज पहुंचे सदर अस्पताल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.