गढ़वा, जुलाई 9 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक संजीत देव की देखदेख में जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को रमना थाना अंतर्गत हरादाग में छापेमारी अभियान के तहत अवैध चुलाई शराब के निर्माण में प्रयुक्त दो भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। छापेमारी के दौरान 75 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। साथ ही शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए लगभग 10 क्विंटल जावा महुआ को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। मामले में तीन व्यक्तियों क्रमशः राजू चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी और तथा चंदन कुमार के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- अवैध शराब निर्माण की तीन भट्ठियां ध्वस्त , तीन के खिलाफ मामला दर...