गढ़वा, अगस्त 5 -- Garhwa News: रमना, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिलीदाग में हथियार लहराकर जान मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में रमना थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह जानकारी थाना प्रभारी आकाश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार दिखाकर शिकायतकर्ता को धमका रहा है। सूचना पर एएसआई अवधेश उपाध्याय के साथ एक पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपित भागने लगा तथा हथियार लहराते हुए गोली भी चलाई, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा एवं .315 बोर की एक मिसफायर गोली बरामद हुई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: माता-पिता को प्रताड़ित करनेवाला देसी कट्टा संग धराया पूछताछ में आरोपित की पहचान सिलीदाग निवासी आनंद...