गढ़वा, अगस्त 5 -- Garhwa News: गढ़वा, हिटी। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को हजरत इमाम हसन और हजरत इमाम हुसैन की याद में चहल्लुम का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर गढ़वा शहर में दो चरणों में जुलूस निकाला गया। उसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान अकीदतमंद या हसन, या हुसैन, नारे तकबीर, अल्लाहु अकबर और नारे रिसालत, या रसूल अल्लाह सहित अन्य नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। चहल्लुम के पहले चरण का जुलूस सुबह 11 बजे विभिन्न मोहल्लों से निकलकर गढ़देवी मंदिर चौक पर एकत्रित हुआ। यहां मुस्लिम नवजवानों, बच्चों और बुजुर्गों ने पारंपरिक अखाड़ों के माध्यम से लाठी, तलवार और अन्य हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: परंपरागत ताजिया जुलूस निकाल शब्बेदारी का किया आयोजन ...