Garhwa News: सड़क दुर्घटना में युवक घायल
गढ़वा, सितम्बर 28 -- Garhwa News: गढ़वा। डंडई थाना क्षेत्र के बौलिया गांव निवासी रामनाथ पासवान के पुत्र 19 वर्षीय सुमित कुमार सोमवार दोपहर सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घटना शहर में टाउन स्टेशन की ओर जाने वाले मोड़ के समीप हुई। जानकारी के अनुसार सुमित कुमार मोटरसाइकिल से सोनपुरवा की ओर जा रहा था। उसी दौरान टाउन स्टेशन की ओर जाने वाले मोड़ के समीप एक कमांडर गाड़ी ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुमित मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद कमांडर चालक ने उसे अपनी गाड़ी से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.