Garhwa News: स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में की पहल सराहनीय : पूर्व मंत्री
गढ़वा, अगस्त 16 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के चिनिया रोड में चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार सिंह के न्यू मानस मेडिकल से जुड़े नए क्लीनिक का उद्घाटन पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने फीता काट व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उक्त अवसर पर जिले के कई वरीय चिकित्सक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद पूर्व मंत्री ने कहा कि गढ़वा में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में डॉ. मनीष कुमार सिंह की यह पहल सराहनीय है। स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों की मूलभूत जरूरतों में शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर दवा और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने से आम लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्लीनिक जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने संस्थान के संचालक को शुभकामनाएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.