Garhwa News: स्वास्थ्य उपकेंद्र बनने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा: रूपांजलि
गढ़वा, जुलाई 18 -- Garhwa News: बड़गड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के परसवार पंचायत में शुक्रवार को जिला परिषद मद से बनने वाले स्वास्थ्य उप केंद्र का विधिवत शिलान्यास किया गया। लगभग 45.31 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस स्वास्थ्य उप केंद्र का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य रूपांजलि जायसवाल और उनके प्रतिनिधि राधेश्याम जायसवाल ने पूजा-अर्चना व फीता काटकर किया।
स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता परसवार गांव के ग्रामीण लंबे समय से उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग कर रहे थे। शिलान्यास के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से अब प्राथमिक उपचार एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उससे विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.