Garhwa News: स्वस्थ जीवन के लिए सही खानपान एवं व्यायाम जरूरी : डॉ कुलदेव
गढ़वा, जुलाई 15 -- Garhwa News: बरडीहा, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिआंव के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोविंद प्रसाद सेठ के आदेशानुसार झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, बरडीहा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण मेडिकल टीम के द्वारा 200 छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उसमें जांचोपरांत दवा वितरण भी किया गया। साथ ही नेत्र सहायक द्वारा छात्राओं का नेत्र परीक्षण भी किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि ज्यादातर बच्चे सर्दी-खांसी, बुखार, सिर दर्द, कान दर्द, खुजली, चर्म रोग, पेट दर्द, उल्टी, दस्त से ग्रसित थे।
स्वस्थ जीवन के लिए सुझाव डॉ चौधरी ने छात्राओं को बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए सही खानपान और व्यायाम जरूरी है। किसी कार्य के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.