Garhwa News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक कल
गढ़वा, अगस्त 6 -- Garhwa News: केतार। स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड कार्यालय में 8 अगस्त को प्रखंडस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने पत्र जारी कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व संस्थानों के प्रतिनिधियों को बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया है। बैठक में प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख, थाना प्रभारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, जेआरजीबी शाखा प्रबंधक, सभी पंचायतों के मुखिया, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सरस्वती विद्या मंदिर, आरके सिंह पब्लिक स्कूल के प्रतिनिधि, मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी पंचायत सेवक, रोजगार सेवक तथा प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के कर्मियों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह भी पढ़ें- Gonda Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.