Garhwa News: स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में डंडई के चार विद्यालय शामिल
गढ़वा, अक्टूबर 29 -- Garhwa News: डंडई। मुख्यमंत्री पुरस्कार 2025-26 के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना, गढ़वा की ओर से जारी विद्यालयों की सूची में डंडई प्रखंड के चार विद्यालय का नाम शामिल हैं। उनमें पैराडाइज पब्लिक स्कूल डंडई, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय लवाहीकला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय झोतर और सृजन पब्लिक स्कूल डंडई शामिल हैं। बताया गया है कि पुरस्कार के लिए चयनित विद्यालयों की सूची राज्य परियोजना कार्यालय से प्राप्त हुई है। पत्र के अनुसार, विद्यालयों को मिली पुरस्कार राशि का नियमानुसार उपयोग किया जाना है। उक्त संबंध में गुरुवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.