Garhwa News: स्वच्छ बरडीहा, स्वस्थ बरडीहा के नारों से गूंजा प्रखंड मुख्यालय
गढ़वा, सितम्बर 29 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोमवार को बरडीहा प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों, सफाई कर्मियों और स्कूली बच्चों ने सड़क पर उतरकर साफ-सफाई की। इस दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर से मुख्य बाजार तक सड़क किनारे जमा कचरा, पॉलिथीन और झाड़ियों को हटाया गया। बीडीओ सह सीओ प्रवीण ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। आसपास गंदगी रहने से बीमारियों का खतरा बढ़ता है। उन्होंने दुकानदारों और ग्रामीणों से कचरा खुले में नहीं फेंकने, डस्टबिन का उपयोग करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक से परहेज करने की अपील की।
अभियान का उत्साह अभियान में पंचायत सचिव, रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.