Garhwa News: स्वच्छता अभियान में प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का लिया संकल्प
गढ़वा, अक्टूबर 2 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। गांधी जयंती पर शुक्रवार को भवनाथपुर सेल टाऊनशिप में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सेल कर्मियों के साथ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और डीएवी स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थियों ने सामूहिक श्रमदान किया। इस दौरान एकल उपयोग प्लास्टिक को कहें ना का संदेश देते हुए प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संकल्प लिया गया। अभियान के तहत सेल टाऊनशिप परिसर से मुख्य सड़क तक सफाई की गई। स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण और एकल उपयोग प्लास्टिक का बहिष्कार करने की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- Siwan News मेहंद्रन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.