Garhwa News: स्थायी बूचड़खाना रहने के बावजूद जगह-जगह खुले में मांस की हो रही बिक्री
गढ़वा, सितम्बर 10 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित डंडई गांव में बूचड़खाना के लिए स्थायी जगह निर्धारित होने के बावजूद क्षेत्र में खुलेआम मांस की बिक्री की जा रही है। उससे न केवल सरकारी नियमों की अनदेखी हो रही है, बल्कि आसपास का वातावरण भी दूषित होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने इस पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा है कि बूचड़खाना के लिए 12 से 15 डिसमिल जमीन चिन्हित है, जहां से वर्षों पूर्व मांस बेचे जाते थे। उन्होंने कहा कि उक्त स्थल को चहारदीवारी से घेराव कर अगर वहां मांस की बिक्री कराई जाती तो लोगों को परेशानी नहीं होती। गांव का वातावरण भी दूषित नहीं होता। जानकारी के अनुसार, प्रत्येक बुधवार को डंडई गांव में साप्ताहिक हाट लगता है। हाट से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर खमैलवा दामर के पास साप्ताहिक बाजार के दिन ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.