गढ़वा, अगस्त 20 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक हुई। उसमें जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की गई। साथ ही आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीसी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी एवं संबंधित मामलों की एक-एक कर समीक्षा की। उन्होंने मामलों में अब तक हुई कार्रवाई और वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों में नियमानुसार त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई म...