Garhwa News: स्कूली बच्चों के बीच साइकिल का वितरण
गढ़वा, जुलाई 8 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड के उच्च विद्यालय खरौंधी में कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी गौतम कुमार लकड़ा ने विद्यार्थियों को साइकिल सौंपते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि दूर-दराज के गांवों से आने वाले बच्चों को विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा वे समय पर विद्यालय पहुंचकर बेहतर ढंग से पढ़ाई कर सकेंगे। बीडीओ ने विद्यार्थियों से साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए लगातार विभिन्न योजनाएं संचालित कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.