Garhwa News: स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण
गढ़वा, जुलाई 8 -- Garhwa News: धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच लगभग एक हजार 65 साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा पहुंचे थे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को साइकिल सौंप कर नियमित रूप से विद्यालय जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साइकिल वितरण समारोह में अंचल अधिकारी विमल कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुरंजन झा, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, विधायक प्रतिनिधि इसराइल खान, प्रखंड प्रमुख शांति देवी और उप प्रमुख धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे। बीडीओ ने कहा कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विद्यालय तक पहुंचने में सुविधा उपलब्ध क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.