Garhwa News: स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
गढ़वा, नवम्बर 7 -- Garhwa News: गढ़वा। रमना थाना क्षेत्र के टंडवा गांव स्थित फोरलेन के पास शनिवार को स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बहियार गांव निवासी तजमुल अंसारी के पुत्र अमजद राजा के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि अमजद किसी काम से रमना प्रखंड कार्यालय आया था। काम निपटाने के बाद वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। उसी दौरान टंडवा गांव के पास फोरलेन पर एक स्कूटी सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.