गढ़वा, जुलाई 14 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा- रंका मार्ग पर नारायणपुर गांव के पास सोमवार की देर रात एसयूवी की दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान धंगरडीहा गांव निवासी स्वर्गीय राम प्यारे राम के 25 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार पासवान के रूप में की गई है। बताया गया कि विवेक एसयूवी से घर की ओर जा रहा था। उसी क्रम में उसकी एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे एक मकान से टकरा गई। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया,जहं उपस्थित चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुराल हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...