गढ़वा, अक्टूबर 5 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। सुप्रसिद्ध श्रीश्री मां चतुर्भुजी भगवती मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और विकास को लेकर सोमवार को अधिकारियों की टीम ने स्थल निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाइट लगाने के साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर अधिकारियों ने स्थल की स्थिति का जायजा लिया। डीडीसी कार्यालय के मिथिलेश प्रसाद और ऊर्जा विभाग के संजय सिंह मंदिर पहुंचे। अधिकारियों ने सबसे पहले मां चतुर्भुजी भगवती का विधिवत दर्शन-पूजन किया। उसके बाद पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण कर विकास की संभावनाओं और जरूरी कार्यों की जानकारी ली। मंदिर विकास समिति के सदस्यों ने परिसर में प्रकाश व्यवस्था समेत श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न मुद्दों से अधिकारियों को अवगत कराया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, हेमंत पाठक समेत अन्य सद...