गढ़वा, अगस्त 18 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा सोशल वर्कर जनकल्याण फाउंडेशन के तत्वावधान में शहर के मुख्य चौक रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप आयोजित साप्ताहिक भंडारा का 140वां सप्ताह मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो व श्री राम मित्र मंडली के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। उक्त अवसर पर जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया गया। मौके पर मांडू विधायक ने कहा कि संस्था द्वारा लगातार 140 सप्ताह से किए जा रहे सेवा कार्य सराहनीय है।

सेवा कार्य की महत्वता सोसल वर्कर जनकल्याण फाउंडेशन के युवाओं द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य को देखकर मन प्रफुल्लित हुआ। संस्था लगातार 140 सप्ताह से जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य कर रही है। यह अपने आप में सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है। उन...