Garhwa News: सोलर पंप लगवाने के नाम पर 20 हजार ठगी का आरोप
गढ़वा, अगस्त 8 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मकरी ढेकुलिया निवासी अनिल विश्वकर्मा से विधायक फंड से सोलर पंप लगवाने के नाम पर 20 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त संबंध में अनिल ने भवनाथपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। अनिल ने बताया कि 7 अगस्त को दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से उनके घर पहुंचा और खुद को विधायक फंड से सोलर पंप लगाने वाला व्यक्ति बताया। उसने सोलर पंप लगवाने के एवज में 20 हजार रुपये खर्च होने की बात कही। उसके झांसे में आकर अनिल की पत्नी बबीता देवी आधार कार्ड लेकर उसके साथ खरौंधी स्थित सीएसपी पहुंची। आरोप है कि सीएसपी पहुंचने के बाद उक्त व्यक्ति ने किसी तरह 20 हजार रुपये की निकासी करवा ली और पैसे लेकर वहां से फरार हो गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.