Garhwa News: सोन नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही बढ़ोतरी से किसान चिंतित
गढ़वा, सितम्बर 1 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। सोन नदी के जलग्रहण क्षेत्रों (कैचमेंट एरिया) और आसपास के इलाकों में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण रिहंद डैम और ओबरा डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। उसके चलते सोन नदी और उससे जुड़े निचले इलाकों में पानी की आवक बढ़ गई है। रिहंद और ओबरा डैम से छोड़े गए पानी के कारण सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। साथ ही, सोन तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। मंगलवार दोपहर प्रखंड के खैरवा और कधवन गांव में किसानों के खेतों में लगी धान, मक्का, तिल और अरहर की फसलें बाढ़ के पानी में डूब गईं। उससे किसान चिंतित हैं। नदी के जलस्तर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर इसी तरह सोन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता रहा तो बाढ़ की भयावह स्थिति उत्पन्न हो सकती है。 यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.