गढ़वा, सितम्बर 2 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। सोन नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित खतरे को देखते हुए खरौंधी पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। बुधवार को खरौंधी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने पुलिस टीम के साथ सोन नदी से सटे विभिन्न संवेदनशील इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: चितौली के समीप दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशतपुलिस की अपील उन्होंने खोखा, चंदना, पिपरा, रजखड़ सहित सोनतटीय इलाके में पहुंचकर नदी के जलस्तर और आसपास की स्थिति की जानकारी ली। दौरे के दौरान थाना प्रभारी ने स्थानीय ग्रामीणों को सोन नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित खतरे के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से नदी के किनारे जाने और जलधारा में प्रवेश नहीं करने की अपील की। विशेष रूप से अभिभावकों से अपने बच्चों को नदी के आसपास नहीं जाने देने की...