गढ़वा, सितम्बर 28 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के चारों समूहों के सेवा सप्ताह का समापन सोमवार को जीएन कॉन्वेंट स्कूल में समारोह आयोजित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गढ़वा जायंट्स के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि फेडरेशन अध्यक्ष उमा गांधी, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी व फाउंडेशन के स्पेशल कमेटी सदस्य डॉ. हरे श्याम उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। अध्यक्ष ने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से उन्हें आत्मिक संतोष मिलता है। नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाएं लोगों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती हैं। समारोह में सेवा सप्ताह के दौरान 17 से 23 सितंबर तक चारों सम...