Garhwa News: सेवानिवृत्त शिक्षक का निधन
गढ़वा, अगस्त 13 -- Garhwa News: भवनाथपुर। भवनाथपुर के बुका गांव निवासी सह सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्णानंद मेहता का गुरुवार को हृदयाघात से निधन हो गया। उन्होंने अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों, ग्रामीणों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। कृष्णानंद मेहता मृदुभाषी, मिलनसार एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। सामाजिक स्तर पर भी वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके व्यवहार और सहयोगात्मक रवैये के कारण ग्रामीणों के बीच उनकी अलग पहचान थी। निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक आवास पहुंचकर अंतिम दर्शन किए और शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाया। बाद में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार बुका नदी स्थित श्मशान घाट पर किया गया। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.