Garhwa News: सेवानिवृत्त शिक्षक अखिलेश्वर के निधन से शोक की लहर
गढ़वा, जुलाई 4 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि।प्रखंड के झगराखांड़ निवासी सह सेवानिवृत्त शिक्षक अखिलेश्वर पाठक का शुक्रवार सुबह अंबिकापुर में आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले लगभग एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के शिक्षाविदों, सामाजिक लोगों तथा ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार अपराह्न करीब चार बजे उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव झगराखांड़ पहुंचा, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। शांत, सरल, मिलनसार और सौम्य व्यक्तित्व के धनी उक्त शिक्षक ने अपने शिक्षकीय जीवन में अनेक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और समाज में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका अंतिम संस्कार चनरमी नदी स्थित श्मशान घाट पर किया गया। उनके छोटे पुत्र मधुसूदन पाठक ने मुखाग्नि दी। उस दौरान परिजनों, शुभचिंतकों, शिक्षकों एवं ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.