गढ़वा, अक्टूबर 4 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि । निवर्तमान अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय के सेवानिवृत्त होने पर प्रखंड प्रशासन की ओर से विदाई-सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके प्रखंड के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। समारोह में अधिकारियों और कर्मियों ने राकेश सहाय के सेवाकाल को याद करते हुए उनके कार्यों, व्यवहार और प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन की सराहना की। बीडीओ राजेश कुमार ने कहा कि सरकारी सेवा में पद और जिम्मेदारियां बदलती रहती हैं, लेकिन सेवाकाल के दौरान किए गए कार्य और सहकर्मियों के साथ व्यवहार लंबे समय तक याद रहते हैं। उन्होंने राकेश सहाय के सेवानिवृत्त जीवन को सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल होने की कामना की। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राकेश ने कांडी में अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में...