गढ़वा, अगस्त 22 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सेल भवनाथपुर टाउनशिप के जर्जर एवं विपत्तिजनक आवासों में अवैध रूप से रह रहे परिवारों को हटाने को लेकर सेल प्रबंधन ने अब प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। सेल के उप प्रबंधक (मानव संसाधन) सह प्रभारी भू-संपदा पदाधिकारी बुल्लू दिगल ने एसडीओ को आवेदन देकर टाऊनशिप के आवासों से अनधिकृत कब्जा हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया है। मालूम हो कि हिन्दुस्तान ने 20 अगस्त के अंक में 'सेल के जर्जर आवासों में अवैध कब्जा, बारिश में हो सकता है हादसा' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर मामले को प्रमुखता से उठाया था। उसके बाद सेल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 21 अगस्त को प्रशासन से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। सेल प्रबंधन के अनुसार भवनाथपुर टाऊनशिप में कुल 963 आवास हैं। उनमें से 618 आवासों पर अवैध ...