Garhwa News: सूर्य मंदिर की छत की ढलाई का कार्य श्रमदान से पूरा
गढ़वा, अक्टूबर 25 -- Garhwa News: रमना। प्रखंड मुख्यालय स्थित गंगा तालाब छठ घाट परिसर में निर्माणाधीन सूर्य मंदिर की छत की ढलाई का कार्य श्रमदान से रविवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान में भाग लिया। छठ महापर्व और भगवान सूर्य के प्रति आस्था का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं ने अपने निजी कार्यों का त्याग करते हुए सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक श्रमदान किया। उक्त कार्य को सफल बनाने में सूर्य मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों के अलावे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: छठ घाट निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.