Garhwa News: सुखबाना में कुएं से मिले शव की नहीं हुई पहचान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गढ़वा, अक्टूबर 26 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव के केरवा टोला स्थित कुएं से रविवार को बरामद करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव अत्यधिक सड़ा-गला है और करीब पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने सोमवार को शव पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच), मेदिनीनगर भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, कुएं के पास से तेज दुर्गंध उठने पर पहले किसी मवेशी के मरने की आशंका हुई। दुर्गंध बढ़ने पर रविवार को ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो पानी में एक व्यक्ति का शव तैरता मिला। उसके बाद प्रखंड प्रमुख, मुखिया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में शरीर पर बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.