गढ़वा, अगस्त 6 -- Garhwa News: मझिआंव। नगर पंचायत क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर के समिप जमीन का सीमांकन की मांग मुनेश्वर साव की ओर से किया गया था। उक्त आलोक में गुरुवार को सीमांकन का समय निर्धारित किया गया था। उसपर भूमि सीमांकन होने से पूर्व कुलदीप राम के द्वारा आवेदन अंचल पदाधिकारी को देकर मापी कराने से मना कर दिया गया। उससे आक्रोशित मुनेश्वर राम सहित अन्य लोगों के द्वारा अंचल कार्यालय पर हंगामा किया। बीडीओ सह सीओ कनक ने बताया कि विवाद होने के कारण मापी को रोक दिया गया है। दोनों पक्षों से दस्तावेज अंचल कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है। जांचोपरांत मापी कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...