गढ़वा, जुलाई 14 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को परिवार स्वास्थ्य मेला सह जनसंख्या नियंत्रण पखवारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर बंध्याकरण ऑपरेशन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सकों व सहियाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए परिवार नियोजन अत्यंत आवश्यक - डीसीकार्यक्रम का महत्व मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश के विकास के सामने एक बड़ी चुनौती है। सीमित परिवार से बेहतर स्वास्थ्य, बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है...