गढ़वा, सितम्बर 7 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में संस्थागत प्रसव निरंतर घट रही हैं। जबकि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए अधीनस्थ क्षेत्र में 65 स्वास्थ्य सहियाओं की तैनाती है। उसके बावजूद अस्पताल में प्रसव कराने वाली महिलाओं की संख्या लगातार घटती जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ समय पहले जहां प्रतिमाह क्षेत्र की करीब 60-70 महिलाएं अस्पताल में प्रसव कराने पहुंचती थीं। वहीं अब यह संख्या घटकर महज 10 से 15 के आसपास रह गई है। प्रसव के मामलों में आई इस भारी गिरावट ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जाता है कि स्वास्थ्य सहियाओं की जिम्मेदारी ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने, समय पर जांच कराने, संस्थागत...