गढ़वा, जुलाई 27 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित मां चतुर्भुजी मंदिर परिसर में सोमवार को सावन की सोमवारी की तैयारी को लेकर मंदिर विकास समिति की बैठक अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले भंडारे और पूरे सावन माह में होनेवाले धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रावण मास की प्रत्येक सोमवार को मंदिर परिसर से श्रद्धालुओं की जलयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु पंडा और ढढ़रा नदी के संगम स्थल से पवित्र जल लेकर ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भगवान भोलेशंकर पर जलाभिषेक करेंगे। यह भी पढ़ें- Gridih News: श्रावण मास की तैयारियों को लेकर लिए गए कई फैसले समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया। ...