गढ़वा, अगस्त 27 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत चौबे मझिगांवा में जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन की टीम ने गुरुवार को जागरुकता अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना व समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहायता उपलब्ध कराना है। अभियान के दौरान फाउंडेशन की ओर से 51 कन्याओं के विवाह को लेकर अभियान चलाने की बात कही गई। उक्त पहल को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और लोगों ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। उसी क्रम में ललन रजवार की बेटी के विवाह की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन की ओर से लिया गया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: आग लगने से घर जलकर राख, जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन ने की मदद संस्था के इस निर्णय से परिवार में खुशी का माहौल बना और ग्रामीणों ने इ...