Garhwa News: साइकिल का किया वितरण
गढ़वा, जुलाई 21 -- Garhwa News: केतार। मध्य विद्यालय खैरवा में अध्ययनरत 13 छात्र-छात्राओं के बीच एसएमसी उपाध्यक्ष अनीता देवी और प्रधानाचार्य दिनेश प्रजापति ने संयुक्त रूप से साइकिल का वितरण किया। उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि सरकार द्वारा उन्नति के पहिया कार्यक्रम के तहत साइकिल दिया जा रहा है ताकि दूर दराज से आने वाले बच्चों को कोई असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से अब छात्राओं को स्कूल आने जाने में सहूलियत होगी। उन्होंने बच्चों से प्रति दिन विद्यालय आने तथा मन लगा कर पढ़ने का आह्वान किया। मौके पर सहायक अध्यापक राजेश कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, बीगन चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.