Garhwa News: सांप के काटने से युवक घायल
गढ़वा, जुलाई 30 -- Garhwa News: गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के ओखरगाड़ा गांव निवासी स्वर्गीय सोहराई राम का पुत्र राजकुमार राम को बुधवार को सांप ने काट लिया। उसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में राजकुमार ने बताया कि वह अपने घर से गढ़वा थाना क्षेत्र के दुबे मरहठिया गांव अपनी बेटी के घर गया हुआ था। वहां वह धान का बीज निकाल रहा था। उसी दौरान सांप ने उसके बाएं पैर में काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.