गढ़वा, अगस्त 9 -- Garhwa News: गढ़वा। थाना क्षेत्र के कुशमहा गांव निवासी अलियार उरांव की पत्नी 24 वर्षीया उर्मिला कुमारी सांप के काटने से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने घर में जमे पानी को बाहर निकाल रही थी। उसी बीच सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के हाथ में गंभीर जख्म का निशान है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: सांप के काटने से महिला ज़ख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...