गढ़वा, सितम्बर 14 -- Garhwa News: गढ़वा। श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी रउफ अंसारी के पुत्र 17 वर्षीय नूरे आलम व रमना थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी सुबराती अंसारी का पुत्र 17 वर्षीय अजमेर अंसारी को सांप ने काट कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों बैलाझगड़ा गांव स्थिति मदरसा में रहकर पढ़ाई करता है। रात में दोनों सोया हुआ था। उसी बीच सांप ने दोनों को काट लिया। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...