Garhwa News: सांप के काटने से घायल
गढ़वा, अक्टूबर 6 -- Garhwa News: गढ़वा। कांडी थाना क्षेत्र के कोरगाईं गांव निवासी अखिलेश राम का 12 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार मंगलवार की शाम सांप के डंसने से गंभीर हो गया। विशाल शाम के समय शौच के लिए घर से बाहर गया था। उसी दौरान एक सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डंसने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसके बाद परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.