Garhwa News: सांप काटने से महिला की मौत
गढ़वा, जुलाई 25 -- Garhwa News: धुरकी। थाना क्षेत्र के धुरकी कोरवा टोली बस्ती निवासी शंभू कोरवा की पत्नी 35 वर्षीया संगीता देवी की सर्पदंश से मौत हो गई। प्राप्त समाचार के अनुसार उक्त महिला अपने घर में अपने बच्चों सहित सोई हुई थी। उसी दौरान विषैले सांप ने उसे काट लिया। परिवार के सदस्यों को जानकारी होने के बाद उसे श्रीबंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। वह अपने पीछे छह मासूम बच्चों को छोड़ गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद तेजू कोरवा, मुखिया महबूब अंसारी सहित दर्जनों लोग उसके घर पहुंच परिजनों को ढांढ़स बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.