Garhwa News: सलीना चुनी गई अध्यक्ष
गढ़वा, जुलाई 30 -- Garhwa News: गोदरमाना। भंडरिया प्रखंड के मदगड़ी पंचायत के अंतर्गत लहगुड़वा टोला के प्राथमिक विद्यालय हलगुड़वा में शांतिपूर्ण ढंग से प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। जहां पर्यवेक्षक के रूप में कविलास सिंह, प्रधान शिक्षा मित्र शशिबाला कुजूर, उमेश प्रजापति और बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे। विद्यालय के बच्चों के अभिभावकों ने सर्वसम्मति से किरण लकड़ा को सभापति चुना। सर्वसम्मति से विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सलीना लकड़ा और उपाध्यक्ष रेखा देवी को बनाया गया है। प्रबंधन समिति के सक्रिय सदस्य के रूप में पुष्पा तिग्गा, सोनी देवी, चिंता देवी, लता बाखला, संगीता देवी सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: फिरोज अहमद बने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष यह भी पढ़ें- Ramgarh News: कटिया स्कूल में प्रबंधन समिति का हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.